देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना को सेना से पहले होमगार्ड से इसकी शुरुआत करनी चाहिए थी लेकिन रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार सेना को राजनीति का प्रयोग बना दिया।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को पूर्व सांसद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार को अग्निपथ योजना की शुरुआत होम गार्ड से करनी चाहिए थी ताकि परिणाम का नतीजा पता चल सके। लेकिन केन्द्र सरकार रोजगार देने के नाम पर राजनीतिक प्रयोग कर युवाओं के साथ मजाक कर रही है, जो ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि तीनों सेना में डेढ़ लाख रिक्त पद हैं जिन्हें भरने के बजाय अग्निपथ योजना लाई गई है।उत्तराखंड के हर घर से सेना में लोग हैं। स्टेट कोटा खत्म कर दिया गया है। देश में कुल रिक्त पद विभिन्न विभागों में 62 लाख है। युवाओं के साथ यह एक बड़ा धोखा किया जा रहा है।
पूर्व सांसद ने एक सवाल पर कहा कि विकल्प नहीं पेट तो भरना है, इस योजना में 75 फीसदी युवा क्या करेंगे। इसका कोई मापदंड नहीं है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, आईटी के अमरजीत मौजूद रहे।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार