हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने होटल एसोसिएशन और धर्मशाला एसोसिएशन के साथ बैठक की।
बैठक में कांवड़ मेले में आने वाली कई दिक्कतों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इनमें मुख्यतः वीकेंड पर लगने वाले जाम और शहर में चल रहे ई रिक्शा-ऑटो रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण मुख्य मुद्दा रहा।
कोविड संक्रमण के कारण दो साल बाद कांवड़ मेला होने जा रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। बैठक के बाद एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर की गई बैठक में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई मुद्दे उठाए, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर व्यापक कार्रवाई की जाएगी।
होटल व्यवसायी आशुतोष शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में वीकेंड पर लगने वाले जाम के लिए रिक्शा और ऑटो रिक्शा का संचालन बड़ा कारण है। ऐसे में इनके संचालन के लिए व्यापक नीति बनाने की आवश्यकता है। साथ ही जिन जगहों पर अतिक्रमण किया गया है, उन्हें कांवड़ मेले से पहले हटाने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

More Stories
मामूली विवाद में जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों की नींद उड़ाती दून पुलिस, तड़के प्रातः से ही नशा तस्करों के ठिकानों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 नशा तस्करो को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग