देहरादून: गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में आयोजित खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या भी शामिल हुईं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने में केन्द्र सरकार और राज्यों के बीच तालमेल की विशेष भूमिका है। आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में खेल के ट्रेनिंग सेंटर के रूप में हमारे पास दो स्पोर्ट्स कॉलेज हैं, जिसमें एक गढ़वाल मंडल और दूसरा कुमाऊं मंडल में स्थित है। रेखा आर्या ने बताया कि बालिकाओं को लेकर उत्तराखंड का खेल विभाग संजीदा है, ऐसे में बालिकाओ की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए उधमसिंह नगर जनपद में एक गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज जल्द ही प्रारंभ किया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारे पास हर जनपद में स्पोर्ट्स हॉस्टल हैं। खेल मंत्री आर्या ने कहा कि हम इस खेल को न्याय पंचायत लेवल तक लेकर आते हैं और इसे स्टेट लेवल तक पहुंचाने का काम करते हैं। आर्या ने कहा कि यह भारत में खेलों के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम हाल ही में संपन्न हुए डेफ़ ओलंपिक, थॉमस कप और उबेर कप, 2022 में अपने चैंपियन एथलीटों की सफलता का जश्न मना रहे हैं। हमारी महिला मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी हमें गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हम लोग खेल पॉलिसी लेकर आए हैं और इस खेल पॉलिसी में 8 से 14 वर्ष तक की आयु के 300 खिलाड़ियों को प्रति जनपद लगभग 3 हजार 900 और पीआरडी को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दे रहे हैं। ठीक इसी प्रकार से 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए 200 खिलाड़ी प्रति जनपद के हिसाब से 2600 खिलाड़ियों को हम लोग 2 हजार रुपये हर माह देने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के केवड़िया में विभिन्न राज्यों के युवा और खेल मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ है। उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य की खेल और युवा मामलों की मंत्री रेखा आर्या कर रही हैं। उनके साथ खेल और युवा मामले के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल और उप निदेशक खेल मनोज शर्मा भी मौजूद हैं। यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार