बागेश्वर
एसडीआरएफ टीम को थाना कपकोट द्वारा सूचित किया कि आरे नामक स्थान पर सरयू नदी में एक बच्चा डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त लड़का अपने दोस्तो के साथ सरयू नदी में नहाने के लिए गया था। नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण उक्त लड़का 15 से 20 फीट गहरे पानी में डूब गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त लड़के की सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे नाम सौरभ सिंह पुत्र श्री अर्जुन सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ग्वाड बागेश्वर का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, *आपस मे मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, *ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार