नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। वे शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनकी दृष्टि बेजोड़ है।”
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद मुर्मू पहली बार आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। मुर्मू का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्रियों- गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार और भाजपा नेता मनोज तिवारी, रामबीर सिंह बिधूड़ी, रमेश बिधूड़ी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत अनेक नेताओं ने स्वागत किया।

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने गुवाहाटी (असम) में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज