देहरादून
राजधानी के एक पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप माता-पिता के साथ होटल में ठहरे एक किशोर पर है। महिला होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को संरक्षण में ले लिया। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इसी में उसका पति भी नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला को हाय कहा। महिला ने कहा कि वे मेहमानों से बात नहीं करते हैं।
कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई। बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया।
पता चला कि वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आकर ठहरा है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि चेक की। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह कद-काठी में काफी मजबूत है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है।
बताया जाता है कि होटल में यह परिवार दो दिन पहले ठहरा था। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। कमरों में ठहरे मेहमान भी बाहर आ गए।

More Stories
चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित
उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउण्ड, देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में किया प्रतिभाग