देहरादून
एमडीडीए का अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी है। पिछले कुछ माह में एमडीडीए द्वारा लगभग 600 बीघा प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया तो वही कई अवैध निर्माण पर भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है।
इसी कड़ी में प्राधिकरण द्वारा अतुल गोयल द्वारा पनास वैली , देहरादून के निकट लगभग 20 बीघा भूमि में अवैध रूप से भू विन्यास (प्लॉटिंग) का कार्य किया गया था, जिसे सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेशों के पालन में सहा अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता हिमांशु जोशी तथा सुपर वाइजर धरम सिंह की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से ध्वस्त कर दिया गया।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार