देहरादून: जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद में पेट्रोल किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर 13 जून को फैलाई गई अफवाह पर शक्त रूख अपनाते हुए ऐसे 6 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल किल्लत को लेकर जिन लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाई है उनको चिन्हित करते हुए मुकदमा दर्ज करें।साथ ही भविष्य में अगर कोई इस प्रकार के अफवाह फैलाता है तो ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील किया कि किसी अफवाह एवं बहकावे में ना आएं जनपद में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है तथा खपत के अनुसार पर्याप्त ईधन है।

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग