देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में पृथ्वीराज सिंह चौहान के जीवन पर बनी फ़िल्म देखने पहुंचे। इस मौके पर सीएम धामी के साथ सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेम चंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल के साथ जी बीजेपी संगठन के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उनके साथ मौजूद रहे। वहीं सीएम धामी ने इस मौके पर कहा की पृथ्वीराज चौहान हमारे इतिहास के वीर पुरुष थे उनके जीवन चरित्र से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है उनके अनुसार हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जैसे उन्होंने कभी ना हार मानने का काम किया हम भी उसका अनुसरण करें यह मूवी हमारी प्रेरणा स्रोत है इसे सभी को देखना चाहिए और सीख लेनी चाहिए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन