देहरादून
वीरवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की प्रेरणा पर चलते हुए देहरादून के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार सहारनपुर चौक भूसा स्टोर से पहले HP पेट्रोल पंप के सामने (मीठा ठंडा पानी) छबील लगाया। राह चलते हजारों राहगीरों ने मीठा ठंडा जल पीकर हमारे गुरु जी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया डिस्पोजल गिलास यूज़ ना करके प्लास्टिक के गिलासों का इस्तेमाल किया गया साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया।

इसमें मुख्य देहरादून के ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सारे भाई बहन सेवादारों ने सेवा की। भीषण गर्मी से तपते लोगों ने भी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादारों के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक खजानदास ने भी शिरकत की और लोगों को खुद मीठा जल वितरित किया।

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग