हरिद्वार: गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद हरिद्वार पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम से उनके आश्रम में मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम धामी ने गंगा दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि आज मां गंगा का अवतरण दिवस है। आज के दिन ही मां गंगा अवतरित हुई थीं।
उन्होंने कहा कि आज मैं खुद मां गंगा का आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचा हूं और मैं कामना करता हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद सब पर बना रहे। हमारा प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करे और जिस संकल्प के साथ हम देश को चलाना चाह रहे हैं, वह संकल्प पूरा करने में मां गंगा हमें आशीर्वाद दें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा सिर्फ मुख्य उद्देश्य चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाना है और चारधाम यात्रा करने आ रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखना है। इसके लिए हमारे द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु अब तक देवदर्शन कर चुके हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इस दौरा पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंदं सुरेश राठौर, संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं