नैनीताल: पहली बार दो दिन मनाया जा रहा नैनीताल की आराध्य देवी माता नयना के मंदिर का 139वां वार्षिकोत्सव बुधवार को गणेश पूजा एवं अखंड रामायण के पाठ के साश शुरू हो गया।
सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने प्रदीप साह व नीलिमा साह के यजमानत्व में गणेश पूजा से आयोजन की शुरुआत की। इसके उपरांत 10 बजे से हल्द्वानी से आऐ कमल जोशी व उनके साथियों ने गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया, जो गुरुवार तक लगातार चलता रहेगा। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का पूरे दिन मेला लगा रहा।
आयोजन में मंदिर प्रबंधन से जुड़े अमर-उदय ट्रस्ट के मुख्य न्यासी राजीव लोचन साह, महासचिव हेमंत शाह, महेश लाल साह, घनश्याम लाल साह, राधा रमण व अन्य न्यासी तथा चंद्रशेखर तिवारी, भुवन चंद्र कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन तिवाड़ी आदि पुजारी व सुरेश मेलकानी, बसंत जोशी आदि सभी कर्मचारी आयोजन की सफलता हेतु जुटे रहे।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार