देहरादून: मध्य क्षेत्रीय परिषद में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास करेंगे।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य शामिल हैं। परिषद, केंद्र और सदस्य राज्यों से संबंधित मुद्दों को उठाती है। केंद्र और राज्यों के बीच और क्षेत्र के कई राज्यों के बीच विवादों और समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
इसमें व्यापक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। जिसमें राज्यों की सीमा से संबंधित विवाद ,सुरक्षा, बुनियादी ढांचा से संबंधित मामले जैसे सड़क,परिवहन,उद्योग,जल और बिजली,वन और पर्यावरण से संबंधित मामले, आवास,शिक्षा,खाद्य सुरक्षा, पर्यटन,परिवहन आदि शामिल हैं

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च