आखिरकार केदारनाथ में एक बड़ा हादसा तल गया। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर में पिछले महीने 6 मई को कपाट खोल दिए गए थे. तभी से वहां पर हर दिन तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है. बीते पिछले महीने की 31 मई को केदारनाथ धाम हेलीपैड पर उतरते समय एक हेलीकॉप्टर की अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना पर बयान जारी करते हुए DGCA ने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि इस लैंडिंग में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. DGCA ने कहा कि केदार घाटी में विमान परिचालन के लिए हमने एक गाइडलाइन जारी की हुई है जिसके अनुसार ही विमान परिचालित किए जा सकते हैं. जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार