उत्तरकाशी
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास चारधाम यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में मध्य प्रदेश के 28 तीर्थयात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। तीन घायलों को खाई से निकाला गया है।
उत्तरकाशी के यमुनोत्री में बस के गहरी खाई में गिरने के मामले में सर्च रेस्क्यू के दौरान अभी तक 23 शव बरामद कर लिए गए हैं 5 यात्री सुरक्षित हैं जबकि 5 यात्रियों को निकट के अस्पताल में भेजा गया है
जानकारी के मुताबिक सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना के रहने वाले हैं मौके पर अभी पुलिस प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ की टीमें भी सर्च व रेस्क्यू का अभियान चला रही है।
यमुनोत्री NH पर डामटा के समीप वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे जहां वे
दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।
बताया गया है कि एसडीएम , तहसीलदार बडकोट ,एसडीआरएफ/ पुलिस,एंबुलेंस तैनात की गई है । रेस्क्यू कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
बता दे कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10:00 बजे चली थी। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डाक्टरों एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
वाहन नंबर यूके 04 पीए 1541 कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग मध्य प्रदेश के सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक