ऋषिकेश
ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित वेदांत घाट पर परिवार के साथ आयी 5 साल की मासूम बच्ची गंगा में डूब गई। जिसके बाद आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।जिस के बाद बच्ची के डूबने की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्चिंग अभियान शुरू किया गया ।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया एक परिवार गंगा स्नान करने के लिए शीशम झाड़ी स्थित वेदांत घाट पर पंहुचा था , जहां पर उनके साथ एक 5 वर्ष की बच्ची का पैर अचानक फिसल गया जिस के बाद गंगा की तेज धारा में बच्ची बह गई,बच्ची को गंगा में डूबते देख आसपास चीख-पुकार मच गई, इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ को बुलाया गया जिसके बाद एसडीआरएफ ढलवाला की टीम द्वारा गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि अभी तक बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल सका है।
एसडीआरएफ के द्वारा बताया गया कि यह परिवार दिल्ली के अशोक नगर से यहां पहुंचे थे डूबी हुई बच्ची का नाम आशी उम्र 5 वर्ष बताया जा रहा है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक