देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा सत्र को लेकर बातचीत की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री को पौधा भी भेंट किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
उन्होंने 14 जून से आहूत होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी वार्ता की।
राजधानी देहरादून में पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र 14 जून से 20 जून तक चलने वाली है। पहले 07 जून से गैरसैंण में सत्र प्रस्तावित था। लेकिन चार धाम यात्रा और राज्यसभा निर्वाचन को लेकर समय और स्थान में बदलाव कर देहरादून में सत्र आयोजित हो रहा है।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश