उत्तरकाशी: बड़कोट नगाण गांव के पास गुरुवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में 5 लोग सवार थे।
घटना की सूचना पर गांव के लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ समय बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया है उक्त वाहन में सभी व्यक्ति स्थानीय सवार थे।
बताया जा रहा है कि स्यालब से बड़कोट आ रही यूटीलिटी गाड़ी नगाण गांव के पास अनियंत्रित होकर के सड़क से नीचे जा गिरी, जिसमें 55 वर्षीय जय वीर लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय प्रह्लाद रावत उम्र, 40 वर्षीय विनोद पंवार और 40 वर्षीय सुनील चौहान घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को सीएचसी पर कोर्ट में भर्ती कराया गया।

More Stories
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान