देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आराध्यदेव भगवान श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह की शिलापूजन के लिए सभी राम भक्तों को बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या के श्रीराम मंदिर के गर्भगृह की शिलाओं का पूजन किया है।
बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण का काम प्रारंभ हो चुका है। मुझे विश्वास है जल्दी ही भव्य और दिव्य रामजन्मभूमि पर भव्य परिसर का निर्माण होगा, जो भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म और संस्कृति का केन्द्र बनेगा।

More Stories
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ