देहरादून: उत्तराखंड में इस बार मानसून के अनुमानित समय पर पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबित उत्तराखंड में 20 जून तक मानसून पहुंच सकता है। हालांकि मानसून की शुरुआत 20 जून से चार पांच दिन आगे या पीछे होने की भी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही इस बार मानसून के सामान्य रहने के आसार है। भारत में मानसून जून से शुरू होकर सितंबर तक चार महीने सक्रिय रहता है। भारत में मानसून दस्तक दे चुका है।
सबसे पहले केरल में मानसून शुरू हो चुका है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश होती है। उत्तराखंड में मानसून सामान्यता 15 से 20 जून के बीच दस्तक देता है जबकि केरल में मानसून सामान्यता 1 जून से दस्तक देता है। वहीं इस वर्ष मानसून 29 मई को केरल पहुंचा। वहीं केरल से मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में 20 से 22 दिन लगते हैं। लेकिन इस बार मानसून की सक्रियता अधिक रहने की आशंका है।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार