पंजाब
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके चलते पूरे पंजाब में हड़कम्प मच गया। सूत्रों के मुताबिक कथित तौर पर मानसा के जवाहरपुर गांव में उन पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद गंभीर हालत में गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधासभा का चुनाव भी लड़े थे। आप उम्मीदवार ने इन्हें हरा दिया था।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया. मूसेवाला पर करीब 30 राउंड फायरिंग की गई है, इस अटैक में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ए के 47 से मुसेवाला पर फायरिंग की गई। सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वो पंजाब लौटे तो सिंगर बनकर लौटे थे।
सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे थे। एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था। चश्मदीदों के मुताबिक तीन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। मुसेवाला के मर्डर का कनेक्शन कनाडा से जोड़ा जा रहा है।

More Stories
हत्या के प्रयास में वांछित 10 हजार के ईनामी अपराधी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक में जालसाजी कर बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले तत्कालीन बैंक प्रबन्धक को पुलिस ने किया गिरफ्तार