ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के 19 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल भवन की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एम्स में अफरा तफरी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी रजत मुंद नाम के छात्र ने एम्स में मेडिकल भवन की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे तीमारदारों के साथ अधिकारियों और स्टाफ समेत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस घटना के कारण जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही संस्थान में कुछ लोगों से इस बाबत पूछताछ भी की जा रही है। छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का बताया जा रहा है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द