देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल साइट के माध्यम से चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला, हरीश रावत ने कुछ इस तरह अपनी पोस्ट शेयर की, ‘दुःखद समाचार है की प्रतिदिन, अब तो कहने में भी डर लग रहा है, चारधाम के लिए पहुंच रहे यात्री मर रहे है, कहा जा रहा है ठण्ड से मर रहे है।
जिस समय हरीश रावत की सरकार थी निर्णय हुआ की ठण्ड के समय में कम्बल और गरम वस्त्र यात्रियों को SDRF उपलब्ध करवाएगी, मार्ग में भी करवाएगी, श्री केदारनाथ में भी करवाएगी, श्री बद्रीनाथ में पुलिस करवाएगी और यमुनोत्री में उस समय ये सवाल उठा नही था, क्योंकि हमारे कार्यकाल में तीन साल यात्रा चली कोई मौत नही हुई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के समय में भी SDRF गरम वस्त्र उपलब्ध करवाती रही, अब हमारे पर्यटन मंत्री ने बड़ी ऊँची बात कही है की वो केदारनाथ को वार्म सिटी में बदल देंगे, अब मुझे लगता है की अब तो पहाड़ो के घरों को भी वार्म विलेज में बदल देंगे, तीर्थस्थल तो बदलेंगे ही बदलेंगे, मगर वार्म कपडे नही मिल सकते है, तीर्थयात्रियों को, ये आज समाचार पत्रों में छप्पा है।
हमारी लापरवाही की हद है और ये समाचार राज्य के रूप में हम सबका मुँह चिड़ा रहा है, ये दुर्लभ चारधाम यात्रा है सभ्यता की हमारे पास धरोहर है यदि इसी तरीके से मौतें होती रही तो हमारे राज्य के विषय में देशभर में क्या संदेश जायेगा इसपर कुछ विचार होना चाहिए था।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान