देहरादून
उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा देहरादून स्थित गांधी पार्क के सामने प्रदेश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और लगातार अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की खबरे सुर्खियां बटोर रही हैं जोकि प्रदेश के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है लगातार 21 साल से सभी सरकारों ने भ्रष्टाचार को कम करने के वादे जनता से किए हैं लेकिन इसे धरातल पर आज तक कोई भी सरकार नहीं उतार पाई साथ ही उन्होंने कहा की राष्ट्रीय पार्टियों खुश करने की जिम्मेदारी होती है जिसकी वजह से वह प्रदेश स्तर पर ठीक से काम नहीं कर पाते ।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश