
देहरादून
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कर दिया है। दरअसल, इस कमेटी में 5 सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रुप से पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कमेटी गठित किए जाने के बाद उत्तराखंड राज्य देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए पहल शुरू कर दी है।
ड्राफ्टिंग कमेटी में 5 लोग शामिल:
पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह भी कमेटी में शामिल
पूर्व जज रंजना देसाई को बनाया कमेटी का चेयरमैन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज है रंजना देसाई
हाईकोर्ट के पूर्व जज प्रमोद कोहली भी कमेटी में शामिल
मनु गौड़ भी बनाए गए कमेटी के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता
दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल भी कमेटी में शामिल

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार