पौडी
पौडी क्षेत्र के एक गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर बाघ को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया। वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी पिंजरे में फंसे गुलदार को मौके से रेंज कार्यालय नागदेव ले जाने के लिए ला रहे थे तो ग्राम प्रधान अनिल कुमार ग्रामसभा सपलोडी द्वारा आस-पास के गांव सरणा, कुलमोरी के सैकड़ों पुरुष महिलाओं को एकत्रित कर उक्त पिंजरे में बंद गुलजार को वन विभाग के कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर, छीन कर तथा पिंजरे के ऊपर घास डालकर व पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई तथा उक्त गुलदार को मौके पर जलाकर मार दिया गया।
हालांकि इस घटना ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया और सवाल भी उठने लगे कि जब ग्रामीणों की मांग के अनुरूप आदमखोर को पकड़ा जा चुका था तो ऐसी हरकत करने की जरूरत क्या थी। इस घटना के बाद ग्राम प्रधान समेत कुछ ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला अब तूल पकड़ चुका है और इस संबंध में मंगलवार को वन दरोगा सतीशचंद्र बुआखाल अनुभाग नागदेव रेंज पौड़ी ने थाने पर तहरीर दी कि ग्राम सपलोडी मैं कुछ दिन पूर्व गुलदार द्वारा एक महिला को मार देने के उपरांत वन विभाग द्वारा उक्त गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया गया था, जिसमे प्रातः पिंजरे में गुलदार फंस गया।
तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, देवेंद्र, हरि सिंह रावत, श्रीमती सरिता देवी, विक्रम सिंह व श्रीमती कैलाश देवी तथा करीब 150 व्यक्ति नाम अज्ञात निवासी गण ग्राम सपलोडी, ग्राम सरणा व ग्राम कलमोरी के विरुद्ध एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा, वन कर्मियों पर हमला कर पिंजरे को छीन कर आग लगाकर गुलदार को मार देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया । मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी पाबौ उपनिरीक्षक दीपक पवार द्वारा की जा रही है ।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश