देहरादून
पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा का ऑफलाइन पंजीकरण एक हफ्ते के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके बाद जो भी यात्री ऑफलाइन पंजीकरण कराएंगे, उनकी एक हफ्ते बाद की बुकिंग नहीं होगी। अब तक यात्री पूरे सीजन के किसी भी दिन के लिए ऑफलाइन पंजीकरण करा रहे थे। अगले महीनों का आफलाइन पंजीकरण कराकर यात्रियों के धामों में पहुंचने की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है।
पर्यटन सचिव, दिलीप जावलकर ने बताया कि कुछ लोग ऑफलाइन माध्यम से अगले महीनों के स्लॉट की बुकिंग करा रहे हैं, लेकिन उसी दिन तीर्थयात्रा पर रवाना हो रहे हैं। रास्ते में पुलिस रजिस्ट्रेशन की जांच के दौरान ऐसे वाहनों को रोक रही है। इससे तीर्थयात्रियों को अनावश्यक परेशान होना पड़ रहा है और धामों में भीड़ भी बढ़ रही है। इससे बचने को तय किया गया है कि, अब केवल सात दिन के भीतर का ही ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होगा। हालांकि सभी स्थानों पर फिजिकल रजिस्ट्रेशन काउंटर बने रहेंगे।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति