डोईवाला
क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी मानसी खत्री द्वारा डोईवाला रानीपोखरी /घमण्ड पुर क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री (आटा ,दाल ,चावल, चीनी, नमक ,तेल , साबुन ,बिस्किट )आदि वितरण की गई। मानसी खत्री ने बताया कि कोरोना माहामारी की वजह से कई परिवारों की आज भी आर्थिक स्थिति पूरी तरह ठीक नही हुई है। और कोरोना काल एवं कमरतोड़ मंहगाई के कारण अधिकाँश परिवार आज भी बहुत दयनीय दौर से गुज़र रहे है और आज भी बडी मुश्किलों से जीवन यापन कर रहे है परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने,एवं मुखिया का बेरोजगार हो जाने के कारण क्षेत्र के अधिकांश मध्यम वर्गीय परिवार वर्तमान में आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। नव ज्योति जन कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला खत्री द्वारा कई क्षेत्रों में ऐसे परिवारों को चिन्हित कर सहायता प्रदान कराई जा रही है !समिति के सहयोगी विनय ब्रह्मचारी एवं मानसी खत्री द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार राहत की साँस ले रहे है !
समिति की अध्यक्ष सुशीला खत्री एंव क्षेत्र पंचायत सदस्यी मानसी खत्री ने कहा कि हमारे द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे निर्धन परिवारों की आर्थिक रूप से इसी तरह निस्वार्थ जनसेवा जारी रहेगी !

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद