
देहरादून
कांग्रेस को झटके मिलने लगातार जारी,आज इसका झटका! जी हा उत्तराखंड कांग्रेस को प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के रूप में बड़ा झटका लगा है। खासकर उपचुनाव के समय में। जिससे कांग्रेस कमजोर हो सकती है।
बताते चले की आज प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी। अपने इस्तीफे में उन्होंने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव में धनौल्टी सीट से प्रत्याशी थे जोत सिंह बिष्ट।अंतर्कलह, अनुशासनहीनता, कार्यकर्ताओ की अनदेखी, एक तरफा फैसला लेना बताया पार्टी छोड़ने का कारण।
अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि माननीय सोनिया, गांधी राहुल गांधी हरीश रावत , करण मेहरा, प्रीतम सिंह एवं उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ सहयोगी साथियों आप सब के सहयोग से मैंने राजनीतिक जीवन का 40 वर्षों का सफर तय किया है आज आप सभी साथियों को अत्यंत दुखी मन से सूचित कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अनुशासनहीनता निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एकतरफा फैसले के चलते पार्टी का भविष्य की ओर जा रहा है नेतृत्व की आंत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी समझ लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं इसमें मुझे अब दूर दूर तक कोई सुधार की गुंजाइश नहीं दिखाई देती है इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप लगाकर तथा कोई व्यक्तिगत भावना रखे बिना मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं मेरी कार्यशैली की वजह से मुझे पसंद या नापसंद करने वाले आप सभी साथियों का आभार प्रकट करता हूं फैसला लेते हुए मन बहुत है बातें तो बहुत है लेकिन अब ज्यादा लिखना संभव नहीं है आप सभी का हार्दिक धन्यवाद बाबा केदार सबकी रक्षा करें

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान