देहरादून
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द उत्तराखंड आ रहे है। उनका 3 मई से पांच मई तक का तीन दिवसीय दौरा तय हो गया है। इस दौरान सीएम योगी अपने पैतृक विधानसभा यम्केश्वर में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह परिसंपत्ति बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सौंपेंगे। वहीं, नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण भी करेंगे।
सीएम योगी 3 मई को उत्तराखंड पहुंचेंगे और 5 मई तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी 3 मई को हरिद्वार में परिसंपत्ति के बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सपोर्ट करेंगे। वहीं नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण करेंगे वह इसके बाद वह 4 मई को अपने गृह क्षेत्र यम्केश्वर में गाउन योगी आदित्य गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में बनाई गई योगी आदित्यनाथ के गुरु वैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

More Stories
जुआरियो पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, राजपुर क्षेत्र में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया भाड़ाफोड़, 1 विदेशी नागरिक सहित 13 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 1 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश, डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने को कहा