देहरादून
यमुना कॉलोनी स्थिति आवास में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जल्द जारी करने का आदेश दिया।
बैठक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव दिया गया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सभी जिलों के डीएम को भी आदेशित किया गया है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशी जाएगी इसके साथ ही उधमसिंह नगर में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज को खोलने के लिए भी निर्देशित किया गया है। बैठक में खेल मंत्री ने जल्द से बैठक में निर्देशित आदेशो और प्रस्तावों को समय पर अधिकारियों को पूरा करने को कहा है। स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए जोकि 8 वर्ष से ऊपर के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति के लिए जल्द प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है। इसके तहत छात्रों को इसका लाभ मिल सके प्रदेश के छात्रों को खेलेगी से जोड़कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में काम करने को रेखा आर्य ने निर्देशित किया है।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ