उत्तरकाशी
उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज बडकोट यमुनोत्री घाट में करीब 4.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमान पर 4.1 रही। जिससे की आस पास के लोग घरों से बाहर की ओर निकलकर खुले मैदान की ओर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार आज बड़कोट यमुनोत्री घाटी के अलावा पुरोला में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे। कि लोग घरों से बाहर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। उत्तरकाशी में भूकंप के झटके दोबारा महसूस करने पर यहां के लोग भयभीत हो गए। लेकिन अभी तक कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।

More Stories
हत्या के प्रयास में वांछित 10 हजार के ईनामी अपराधी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा