
ऋषिकेश
फिल्म ‘गुड बाय की शूटिंग के लिए शनिवार सुबह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म यूनिट के साथ मुनिकीरेती, ऋषिकेश पहुंचे। मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए मोटर बोट में सवार हुए। स्वर्गाश्रम, रामझूला क्षेत्र में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और सह अभिनेता सुनील ग्रोवर भी मौजूद रहे।
स्वर्गाश्रम घाट परिसर पर बिग बी अमिताभ बच्चन की आने वाले फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए सेट सजाया गया। घाट परिसर पर हवन कुंड बनाया गया। वेद पुराण आदि प्राचीन ग्रंथ लेकर पंडित चहल कदमी करते नजर आए। सह अभिनेता सुनील ग्रोवर संन्यासी की वेशभूषा में दिखायी दिए।
जबकि अमिताभ बच्चन सफेद रंग का पायजामा और भूरे रंग का कुर्ता पहने हुए थे। लाइट, एक्शन, कैमरा के बीच यहां गुडबाय फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म सेट पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। स्थानीय पुलिस के साथ फिल्म यूनिट के सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहे। फिल्म यूनिट के सदस्यों को छोड़कर घाट पर अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। इससे पहले मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने के लिए गंगा को पार करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रामझूला पुल पर जाने की बजाय मोटर बोट में सवार होकर गंगा पार की।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद