देहरादून
प्रीतम सिंह और रंजीत रावत के बयानों पर अब हरीश रावत ने बड़ा पलटवार किया है रावत ने साफ तौर पर कहा कि उम्र इस पड़ाव पर अब जाकर या आरोप लगने ही बाकी रह गए थे टिकट बेचे,हरीश रावत ने साफ तौर पर कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है और यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो और उस व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति व उसके सपोटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो, तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है। यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप में मुझे पार्टी से निष्कासित करे।
हरीश रावत ने कहा कि होली बुराईयों के सामने एक उचित उत्सव है, होलिका दहन और हरीश रावत रूपी बुराई का भी इस होलिका में दहन कर देना चाहिए।

More Stories
हत्या के प्रयास में वांछित 10 हजार के ईनामी अपराधी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा