देहरादून
राजधानी देहरादून में आए दिन लूट चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बढ़ती क्राईम की घटनाओँ ने दून पुलिस की नींद उड़ा रखी है। इसी को देखते हुए देहरादून एसएसपी जन्मजेय खंडूरी की ओर से पुलिस अधिकारियों को त्वरित ऐसी घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए जिसके बाद आज एसएसपी ने दून में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। एसएसपी ने 20 जनवरी को देहरादून में Muthoot Finance Gold Loan में हुई लूट के प्रयास की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में एक अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, साथ ही नेहरु कॉलोनी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग व पर्स स्नैचिंग की घटनाओं को अन्जाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तों और रायवाला में हुई डकैती के मामले मे संलिप्त 03 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि फिल्हाल तीनों घटनाओं में पकड़े आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत