देहरादून
उत्तराखंड राजभवन में आज से दो दिवसीय पुष्प पदर्शीनी का आगाज हो गया है। पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने किया.. इस दौरान उन्होने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

राज्यपल ने कहा कि उत्तराखंड में ढाई सौ करोड़ रुपये के पुष्प कारोबार की संभावना है। और राज्य में पुष्प कारोबार यहां आजीविका का सबसे बड़ा हिस्सा बन सकता है इसी को बढ़ाने के उद्देश्य से पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। आपको बता दें कि दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी आमजन के लिए खोल दी गई है आमजन के लिए प्रदर्शनी शाम छह बजे तक खुली रहेगी। पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन 9 मार्च को शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी में सभी को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।


More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी