
देहरादून,
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था, स्थापित लाइव सीसीटीवी कैमरा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर, तैनात संबंधित अधिकारी को समुचित सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के चकराता विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को छोड़कर देर रात अन्य विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां पंहुच गई है। जबकि चकराता विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टियां पंहुचनी शुरू हो गई है तथा शाम तक सभी पार्टियां रायपुर में पंहुच जाएंगी।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘