लालकुआँ
विधानसभा चुनाव में लालकुआं के मतदान का क्रेज जमकर देखने को मिल रहा है। क्या बुजुर्ग और क्या युवा, क्या महिला और क्या दिव्यांग, सभी अपनी उपस्थिति लोकतंत्र के इस महापर्व में दर्ज कराना चाहते हैं। ऐसा ही एक नजारा लालकुआँ विधानसभा सीट पर देखने को मिला ।
लालकुआँ बिन्दुखत्ता के एक मतदान केंद्र पर एक युवती की आज रुद्रपुर से बारात आई थी जिसमे सभी रीति रिवाजों के बाद बारात वापसी की सभी तैयारियां पूरी हो गई। दूल्हन सजकर तैयार हो गई थी। बारात घर के बाहर दूल्हन के लिए तैयार थी, लेकिन दूल्हन ने बारात जाने से पहले मतदान केंद्र पर पहुँचकर पहले मतदान किया और उसके बाद बारात के साथ दुल्हन रवाना हुई ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना
पुलिस चेकिंग के दौरान युवको को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, चालान कार्यवाही के साथ- साथ युवकों को काटनी पड़ी हवालात में रात
मुख्यमंत्री धामी के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त – 9.57 लाख से अधिक लाभार्थी लाभान्वित