देहरादून
रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने डांडा खुदानेवाला, ममगई मोहल्ला, द्रोण वाटिका, गुजराडा, किरसाली आदि में पदयात्रा एवं जन संपर्क कर वोट मांगे।
रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार में रहते हुए हमने युवाओं को नवोदय विद्यालय, सिडकुल एवं आईटी पार्क के माध्यम से रोजगार दिया साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की। आज भाजपा सरकार हमारे शहर की शान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री,आई आर डी ई जैसे प्रतिष्ठानों जिनमे यहां के युवाओं को रोजगार मिलता था उन्हें बंद कर निजीकरण करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो रायपुर को आदर्श विधानसभा बनाऊंगा जिसमे सड़कों, पार्क, डिस्पेंसरी, पानी, बिजली, सीवर आदि की व्यवस्था सही कर जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया की जायेंगी।
कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि रायपुर विधानसभा में जहां एक तरफ स्वच्छ छवि के अनुभवी ईमानदार कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट हैं वही दूसरी तरफ धन बल बाहुबल और हर तरह के हथकंडे अपनाने वाले भाजपा के खाऊ और बिकाऊ प्रत्याशी है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ।
रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार में रहते हुए हमने युवाओं को नवोदय विद्यालय, सिडकुल एवं आईटी पार्क के माध्यम से रोजगार दिया साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की। आज भाजपा सरकार हमारे शहर की शान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री,आई आर डी ई जैसे प्रतिष्ठानों जिनमे यहां के युवाओं को रोजगार मिलता था उन्हें बंद कर निजीकरण करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो रायपुर को आदर्श विधानसभा बनाऊंगा जिसमे सड़कों, पार्क, डिस्पेंसरी, पानी, बिजली, सीवर आदि की व्यवस्था सही कर जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया की जायेंगी।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक