
देहरादून
मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क और जनसभा करके लोगों से समर्थन मांगा।
सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली जैंतनवाला, नागनाथ, चांदमारी, गाजियावाला, गंगोल, गाजियावाला, कंडोली व अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन को लेकर हर व्यक्ति तैयार दिख रहा है।

10 सालों से मसूरी विधानसभा में जो विकास का पहिया रुका हुआ है, उसे गति देने के लिए क्षेत्रवासी तैयार हैं। स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य ना करने को लेकर आम जनमानस में भारी आक्रोश है। मसूरी में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी।वही दूसरी ओर युवाओं की टीम ने जगह जगह जनसंपर्क किया और गोदावरी थापली के लिए वोट मांगे ।
उपेंद्र थापली ने भी जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेते हुए गलजवाड़ी और इंद्रानगर में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च