
देहरादून
आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा प्रत्याशी रविन्द्र सिंह आंनद ने यमुना कॉलोनी, सैय्यद मोहल्ला, प्रेमनगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
रविन्द्र सिंह आनन्द ने बताया कि बृहस्पतिवार को कई चरणों में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। घर घर जा कर आम आदमी पार्टी की नीतियों को तो बताया ही गया साथ ही लोगों को लोहड़ी एवं मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं भी दी गई। रविन्द्र सिंह आनन्द ने बताया कि लोगों में कांग्रेस और भाजपा के लिये खास रोष व्याप्त है। लोगों में आम आदमी पार्टी को लेकर बहुत उम्मीदें हैं और इस बार आम आदमी पार्टी जनता की उन उम्मीदों पर खरा उतरेगी। रविन्द्र सिंह आनन्द ने कहा कि पिछले 20 सालों में कांग्रेस और भाजपा ने जनता को जो जो वादे किये उनको पूरा करने में नाकाम रहे है और अब जनता ने मन बना लिया है कि वो इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है।

इस दौरान मीनू सिंह, हार्दिक, विशाल, जसवंत, जितेंद्र बहल, अरमान, सलमा, गौरव पराशर, राजदा, नजमा, नूरजहां, सपना, अफ़रोज़, जाहिदा, पूजा, उषा, आशा, सपना, अमजद नवीन आदि मौजूद रहे।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना