काशीपुर
पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने काशीपुर पहुंचे थे। जैसे ही हरीश रावत अपना संबोधन समाप्त करने के पश्चात नीचे उतरे तभी भगवा गमछाधारी अधेड़ अचानक मंच पर पहुंच गया तथा संबोधन स्थल पर पहुंचने के बाद उसने माइक से जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। वही उसकी इस गतिविधि का कांग्रेस के यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध जताते हुए माइक बंद कर दिया तभी अचानक आक्रोशित अधेड़ ने अचानक छुरानुमा बड़ा सा चाकू निकाल लिया और जय श्री राम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी आनन-फानन में मौके पर मौजूद यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रभात झा ने सफेद अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ कर बमुश्किल काबू पाते हुए उसका चाकू अपने कब्जे में ले लिया।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश