
देहरादून
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग देहरादून मे देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें गोविंद सिंह पुंडीर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।इस मौके पर सभी ठेकेदारों ने गोविंद सिंह को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान गोविंद सिंह पुंडीर ने कहा कि वे सभी ठेकेदार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे इसके अलावा ठेकेदारों की जो भी समस्याएं होंगी उन्हें सरकार और प्रशासन से हल कराया जाएगा। गोविंद सिंह ने ये भी बताया कि प्राथमिकता रहेगी कि जो भी बड़े-बड़े टेंडर सरकार द्वारा जारी किए जाते है उन्हें छोटा कराया जिससे कि छोटे ठेकेदारों भी रोजगार मिल सके।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनोज पंवार,राजेंद्र सिंह कुंवर,हरि प्रकाश शर्मा, प्रेम सिंह पवार,गौरव गुलेरिया, रणवीर पुंडीर, मुकेश कुमार, गजेंद्र नेगी, जसविंदर सिंह, कृपाल, रतन, राजेश थापा, अनुराग गुप्ता,कृपाल जवाड़ी, सुनील चहेल,कुलदीप कुमार,सतीश पुंडीर,गौरव गुलेरिया,सुरेश पुंडीर,राजीव मण्डोत्रा,राजीव मल्ल, सर्फ सिंह सजवाण,बलविंदर सिंह,गजेंद्र नेगी,जयपाल राणा,जीत सिंह ठाकुर,सूरज सिंह रावत,रमेश पंवार,रमेश कठैत, बिट्टू थापली,संतोष थापली,सुल्तान सिंह,रतन सिंह नेगी,वीरेश थापली,राजेश मल्ल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रानीपोखरी क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पीजी/ हॉस्टल संचालकों के साथ पुलिस ने की गोष्टी, पीजी/ हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के अनिवार्य तौर पर सत्यापन करवाने के दिये निर्देश
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर पारंपरिक रंगों के साथ मना होली मिलन समारोह, आवास पर कुमाऊँनी और गढ़वाल के राठ होलियारों ने बिखेरे होली के रंग