देहरादून
राजधानी की प्रेमनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैंग के 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। सभी आरोपी सहारनपुर के रहने वाले है। इनमें से एक जीजा साले का जोडा है जोकि बुजुर्ग लोगो से मदद के नाम पर एटीएम बदलकर धोखाधडी करते थे।
एसएसपी देहरादून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया है कि आरोपियों ने प्रेमनगर इलाके से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर एक लाख रुपए ठगे थे। इस दर्ज मुकदमे की विवेचना के आधार पर आरोपियों को हिमांचल से अरेस्ट किया है।इनके पास से 28 एटीएम कार्ड ,ज्वेलरी और ब्रिजा गाड़ी बरामद की है।आरोपियो के ख़िलाफ़ पुलिस गैंगस्टर की कारवाई करेगी,एसएसपी देहरादून ने बताया आरोपियो का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति