देहरादून
|उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता एसपी सब्बरवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है| विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है|
श्री अग्रवाल ने कहा कि एसपी सब्बरवाल एक कर्मठ व नेक दिल इंसान थे वे भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें चिरस्थायी रहेगी साथ ही पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है| विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है|

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना