देहरादून
द क्रिएटिव हब की ओर से इस नवरात्र पर डांडिया धमाल विद प्रियंका मेहर इन एसोसिएशन विद सॉलिटेयर होटल का आयोजन किया जा रहा है। 9 अक्टूबर को होने वाले इस डांडिया नाइट कार्यक्रम में पहली बार दून में डांडिया और गढ़वाली सांग्स साथ होंगे।
द क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू बंसल ने सोमवार को हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस धमाकेदार इवेंट की डिटेल्स मीडिया कर्मियों के साथ शेयर की। मीतू ने बताया कि द क्रिएटिव हब डांस एकेडमी अपना 10 वां वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके को स्थानीय लोगों के लिए और आकर्षक बनाने के लिए डांडिया नाईट में गढ़वाली फ्यूज़न शामिल किया जा रहा है। यानी डांडिया के साथ गढ़वाली गानों का तड़का होगा, जिसमें डांडिया करने वाले गढ़वाली गीतों पर भी डांस करेंगे। मीतू ने बताया कि इस आयोजन को खास बनाने के लिए आ रही है यहां “गेंदा फूल” का पहाड़ी वर्जन लाने वाली प्रियंका मेहर। गढ़वाली सिंगर प्रियंका जहां अपने फेमस गढ़वाली गाने गाएंगी वहीं वह डांडिया के गीत भी गाएंगी। जिस पर सभी जमकर झूम सकेंगे। वहीं गूंज संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए कलेक्शन सेंटर भी लगाया जाएगा।
मीतू बंसल ने बताया कि डांडिया विद गरबा रास-2021 की शुरुआत दुर्गा मां की आरती से होगी। जिसमें सबसे पहले ट्रेडिशनल राउंड होगा। इस राउंड में फाइव स्टेप डांडिया होगा। बताया कि आयोजन से पहले डांडिया की फ्री ट्रेनिंग भी हर बार की तरह दी जाएगी। इसके बाद प्रियंका मेहर का डांडिया विद गढ़वाली फ्यूज़न शुरू होगा।
इस मौके पर कोरियोग्राफर शिवम लोधी, योगेंद्र कुमार स्टीव फ्रैंक, मीनाक्षी सती और आशा नौटियाल आदि उपस्थित थे।
More Stories
भ्रष्टाचार के विरुद्ध धामी सरकार का कड़ा प्रहार जारी, मुख्य कोषाधिकारी, एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार
रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठः मुख्यमंत्री
सीएम धामी ने सरकारी कर्मियों के समक्ष रखा जनहित में संवेदनशीलता पूर्ण निष्ठा व सरलीकरण से कार्य करने का मूलमंत्र, मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड सचिवालय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग