
देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और और हत्याकांड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मृतकों के शव की पहचान मकान मालकिन उन्नति सकलानी उम्र 55 साल और उनके नौकर श्याम 50 वर्ष के रूप में की गई है सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस संदीप मिश्रा की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह मकान क्षेत्र में है जहां लोगों की अधिक आवाजाही नहीं है। यहां अधिकांश लोग बाहर से आकर बसे हैं और संदीप शर्मा और उनकी पत्नी उन्नति शिवानी शर्मा 40 वर्ष कॉलेज में रहने के बाद प्रेम नगर के इस क्षेत्र में रहने के लिए आए थे। उनके बच्चे अभी भी विदेश में ही है और उन्हें इस घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है। हत्याकांड किन कारणों से सामने आया है इसकी जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया लूट की भी संभावना जताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों के अलावा एसओजी देहरादून एवं फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा है। मालूम हो कि अभी 1 दिन पूर्व ही थाना प्रेम नगर का चार्ज उप निरीक्षक कुलदीप पंत को मिला है और उनके चार्ज लेने के तत्काल बाद इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए उन्हें सीधी चुनौती पेश की गई है।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 1 अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार