पानी के आभाव से प्रभावित क्षेत्रों में डाली जाए नई पानी की लाइने – पूर्व विधायक राजकुमार
पीने के पानी की समस्या को लेकर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान साउथ आशीष भट्ट व जल संस्थान नॉर्थ मोनिका वर्मा को सौंपा ज्ञापन और करी प्रभावित क्षेत्रों में नई पानी की लाइने डलवाने की मांग l
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पानी के आभाव से जनता के लिए समस्या बढ़ती जा रही है जिस कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है । ईसी रोड, आर्य नगर, डी.एल रोड, न्यू रोड, चन्दर नगर, पी.एन.टी कॉलोनी, आराघर बलवीर रोड , पुरण बस्ती भाग – 2, चुक्खूवाला , इंदिरा कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में लागों के घरों में गंदा पानी आ रहा है जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जा रही है l तथा शहर के सभी क्षेत्रों जहां पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है वहां पानी की लाइने पूरी तरह से बदली जाए और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि खुदाई के कारण नाली – नाले व सीवेज के पाइप क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसकी वजह से पानी सीवेज के साथ मिलकर लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है और इन समस्याओं को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनता ने शिकायत भी की है परंतु आज तक ना ही जल संस्थान और ना ही अन्य किसी विभाग ने इसपर कार्यवाही की है । जिस कारण अब क्षेत्रवासियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि वेदानपुरम सहस्त्रधारा रोड व कई क्षेत्रों में करीब 10 दिनों से पेयजल के अभाव में रहना पड़ रहा है और टैंकर का पानी पीना पड़ रहा है परंतु टैंकर की सुविधा भी क्षेत्रीय जनता को रोजाना नहीं मिल पाती है जिस कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जल्द टैंकरों की व्यवस्था की जाए और इसका स्थायी समाधान निकाला जाए तथा जनहित मे जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपों व नाली – नालों को ठीक किया जाए और शहर के सभी प्रभावित क्षेत्रों में नई पानी की लाइने डाली जाए और समस्या को जल्द से जल्द ठीक कर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य किया जाए l
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम व पार्षद नीनु सहगल, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, मंजुला तोमर, नीरज नेगी, आशु रातूडी आदि मौजूद थे l

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री