देहरादून
मुख्यमंत्री आवास पर सीएम का जनता दरबार आज आयोजित हुआ जिसको लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। हर कोई अपनी परेशानी लेकर सीएम के दरबार मे गुहार लेकर आया था कि उसकी परेशानी का हल अब निकल सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्री धन सिंह रावत विधायक खजान दास विधायक दिलीप रावत समेत गढ़वाल कमिश्नर डीआइजी गढ़वाल समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । बड़ी संख्या में जनता मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची जनता दरबार हॉल पूरी तरीके से खचाखच भरा हुआ दिखाई दिया।
जनता ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी और मुख्यमंत्री ने भी उनकी तमाम बातों को ध्यानपूर्वकबसुनकर उसका निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए आपको बता दें मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का यह दूसरा जनता दरबार लगा है जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता ने शिरकत की है वही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सीधे तौर पर कहा की जिलों की समस्याएं सरकार के सामने नहीं आनी चाहिए सीएम पहले भी इसके निर्देश दे चुके हैं इसीलिए जिलों में जिलाधिकारियों को जनता दरबार लगाने के निर्देश दिए गए थे

More Stories
चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान, खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति