नरेंद्रनगर
कांग्रेस प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति की सदस्य व टिहरी जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी राणा आज नरेंद्र नगर पहुची जिनका काग्रेंस कार्यकर्यकत्तओ ने जोरदार स्वागत किया व एक जनसभा का आयोजन किया ।
इस दौरान जनसभा को संबोधित करए हुए श्रीमती लक्ष्मी राणा ने कहा कि जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से जनता परेशानियों झेल रही है तो सभी को एक जुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी करनी चाहिए और बीजेपी को सत्ताहीन करना चाहिए तभी महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। इस मौके पर सभी ने अपने क्षेत्र की समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिह राणा ने बेरोजगारी के बारे मे कहा कि उपनल के माध्यम से स्थानीय युवको को राजगार मिलना चाहिए इस दौरान लोगों ने अस्पताल की समस्याओ को भी रखा। पूर्व ब्लाक प्रमुख कंडारी ने कहा की प्रत्येक ब्लाक मे एक सेन्ट्रल स्कूल होना चाहिए । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा राणा ने कहा की काग्रेंस का जो भी प्रत्याशी हाई कमान चुनेगी हम.सब उनका आदर करेंगे व एकजुट होकर 2022 मे जीत हासिल करेंगे।
सभा मे पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेन्द्र कंडारी. पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा व दुर्गा राणा, समासद मनवीर नेगी ,विजय धमान्दा, दिनेश उनियाल सकलानी जी सजवान जी नेगी जी , कैन्तुरा जी छवि लाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री